भाजपा समर्थित का बैंक प्रतिनिधि चुना जाना तय
सहकारी बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा समर्थित अशोक सैनी का चुना जाना तय माना जा रहा है।सहकारी बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा समर्थित अशोक सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 26 Aug 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें
सहकारी बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा समर्थित अशोक सैनी का चुना जाना तय माना जा रहा है।सहकारी बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा समर्थित अशोक सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
उनके सामने अन्य किसी ने नामांकन नही कराया। इससे उनका चुना जाना तय माना जा रहा है। अशोक सैनी पूर्व में भी प्रतिनिधि रह चुके हैं। आज नामांकन पत्र दाखिल कराने में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा,पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी,पूर्व विधायक हरपाल सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग,सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर विजयपाल सैनी,जसविंदर सिंह जोनी आदि मौजूद थे।