ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाभाजपाइयों ने चलाया परिवार संपर्क अभियान

भाजपाइयों ने चलाया परिवार संपर्क अभियान

भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिवार संपर्क अभियान चलाया। शनिवार को नगर मंडल के बूथ नंबर 61 पर जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के एक व प्रदेश...

भाजपाइयों ने चलाया परिवार संपर्क अभियान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 13 Jun 2020 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिवार संपर्क अभियान चलाया। शनिवार को नगर मंडल के बूथ नंबर 61 पर जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के एक व प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के सुशासनकाल देश व प्रदेश हित के लिए कठोर निर्णय लिए गए।

दोनों सरकारों की उपलब्धियां उन्होंने गिनाई। बूथ अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डा.राजीव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल, नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी, सभासद मुकेश सक्सेना, प्रतीक शर्मा, सुमित धवन, अतुल पंडित, धीरज खुराना आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें