ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहातीन स्थानों पर मृत मिले पक्षी, लोगों में दहशत

तीन स्थानों पर मृत मिले पक्षी, लोगों में दहशत

तीन स्थानों पर मृत पक्षी मिलने से बर्ड फ्लू को लेकर लोगों की दहशत और बढ़ गई है। आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी पशुपालन विभाग के अफसर मौके पर नहीं...

तीन स्थानों पर मृत मिले पक्षी, लोगों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 23 Jan 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। हिन्दुस्तान संवाद

तीन स्थानों पर मृत पक्षी मिलने से बर्ड फ्लू को लेकर लोगों की दहशत और बढ़ गई है। आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी पशुपालन विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों में रोष है। क्षेत्र में पक्षियों के मरने का सिलसिला अभी तक जारी है। शुक्रवार रात हाईवे किनारे मृत कबूतर को देखा गया। लोग जमा हो गए। कबूतर को गड्ढा खोदकर दबाया गया। शनिवार दोपहर फाजलपुर रेलवे फाटक के पास आसमान में उड़ता हुआ बगुला अचानक जमीन पर गिर गया। भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद बगुले की मौत हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पशुपालन विभाग के अफसरों को दी। आरोप है कि इसके बावजूद पशु चिकित्साधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों में रोष बना है। लोगों ने बगुले को खुद गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया। इसके बाद शाम को शहर के सरकारी अस्पताल के सामने कबूतर अचानक जमीन पर गिरकर मर गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें