Amroha News: पत्नी से अनबन के बाद बाइक मिस्त्री ने खाया कीटनाशक, मौत
Amroha News: हसनपुर में, बाइक मिस्त्री चरन सिंह ने पत्नी के साथ विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन किया। इलाज के लिए जिला अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। पत्नी से अनबन के बाद बाइक मिस्त्री ने कीटनाशक खा लिया। नगर के सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसामाफी निवासी 25 वर्षीय चरन सिंह का किसी बात को लेकर सोमवार सुबह पत्नी प्रियांशी से विवाद हो गया था।
विवाद का कारण
इसके बाद चरन सिंह घर से निकल आया। बताया जा रहा है कि उसने करनपुर गांव में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चरन सिंह की मौत हो गई।
परिवार पर असर
इसके साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि चरन सिंह रझौंहा गांव में बाइक मिस्त्री की दुकान करता है। उसके परिवार में पत्नी व एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।


