
फैक्ट्री कर्मी से बाइक व मोबाइल लूटकर ले गए बदमाश
Amroha News - गजरौला में तेवा कंपनी के कर्मचारी प्रीत शर्मा ने बताया कि बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें गनप्वाइंट पर रोककर उनकी बाइक, मोबाइल और बैग लूट लिए। पुलिस ने प्रीत की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन प्रीत का कहना है कि उनके साथ लूट हुई है।
गजरौला, संवाददाता। फैक्ट्री कर्मी से नेशनल हाईवे पर बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व बैग लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पीड़ित का कहना है कि उसके साथ लूटपाट हुई है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अटूटा गांव निवासी प्रीत शर्मा गजरौला में तेवा कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शुक्रवार की शाम बाइक से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि नेशनल हाईवे पर मोहम्मदाबाद के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली तथा गनप्वाइंट पर लेकर उनकी बाइक, मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए।
शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीत से घटना की जानकारी की। प्रीत की तहरीर पर पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रीत का कहना कि उसके साथ लूट हुई है। तहरीर भी लूटपाट की दी है लेकिन पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




