Amroha News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, एक रेफर

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: हसनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत नाजुक है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे का शिकार जयप्रकाश सिंह न्यायालय के कर्मचारी हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Amroha News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, एक रेफर

Amroha News: ​हसनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग स्थित कचहरी रोड के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी जयप्रकाश सिंह नगर स्थित न्यायालय में कर्मचारी हैं। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए न्यायालय आ रहे थे। अस्पताल व कचहरी रोड चौराहे के पास सामने से आ आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश व दूसरी बाइक सवार रामपुर भूड़ निवासी अक्षय और अमन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जयप्रकाश सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने इस संबंध में कोई तहरीर न मिलने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।