Amroha News: ब्रज उत्सव में राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त, समापन
Amroha News: नगर के बैंकट हॉल में चल रहे तीन दिवसीय ब्रज उत्सव के समापन अवसर पर शनिवार रात भक्ति की बयार बह उठी। सराबोर भक्त मस्ती में झूम उठे।

Amroha News: नगर के बैंकट हॉल में चल रहे तीन दिवसीय ब्रज उत्सव के समापन अवसर पर शनिवार रात भक्ति की बयार बह उठी। सराबोर भक्त मस्ती में झूम उठे। श्री कृष्ण- राधा रानी के जयकारों से माहौल पूरी तरीके से वृंदावन धाम में बदल गया। राधा अष्टमी के पर्व के अवसर पर श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के बाईपास मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में गुरुवार से ब्रज उत्सव कार्यक्रम चल रहा था। शनिवार रात सलोनी दीदी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति ने नगर वासियों का मन मोह लिया, वहीं दिल्ली से आई कलाकार तानिया मित्तल ने बहुत ही सुंदर तरीके से भजनों के माध्यम से भगवान हनुमान जी का गुणगान किया।
कार्यक्रम के अंत में राधा रानी की आरती की गई और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने 71 हजार रुपया दान दिया। कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रियांशु गर्ग, नीरज अग्रवाल, कमल शर्मा, नितिन कुमार, ऋषि अग्रवाल, मनोज जोशी, बॉबी अग्रवाल, सतवीर सिंह व सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।

