डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट, छह पर मुकदमा
बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया। जल्लोपुर के बारात में रोहित और सचिन के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते अफरातफरी मच गई। बुजुर्गों ने मामला शांत कराया और बाद में शादी के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। मारपीट से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लोपुर से रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द में बारात आई थी। जल्लोपुर निवासी रोहित पुत्र रामेश्वर व सचिन पुत्र हरपाल सिंह भी बारात में शामिल थे। बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। डांस को लेकर रोहित व सचिन के बीच मारपीट हो गई।
अन्य कई बाराती भी मारपीट में शामिल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। बारात में शामिल बुजुर्ग लोगों ने किसी तरह से मामला शांत किया। घायल रोहित व सचिन कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जल्लोपुर निवासी सचिन की तहरीर पर उसके गांव के निवासी रविंद्र, रोहित, थान सिंह व हरि सिंह समेत दूसरे पक्ष के रोहित की तहरीर पर सचिन व गोलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रोहित व सचिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। उधर, मारपीट की वजह से शादी के कार्यक्रम में खास विघ्न हुआ। मामला निपटाने के बाद बारात चढ़त शुरू हो सकी। बाद में दुल्हन के फेरे हुए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


