बार चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, घर-घर दे रहे दस्तक

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - बार एसोसिएशन के चुनाव 21 अप्रैल को होंगे, जिसमें 57 प्रत्याशी 12 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 6-6 प्रत्याशी हैं। नाम वापसी 13 अप्रैल को होगी। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। युवा अधिवक्ताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।

बार चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, घर-घर दे रहे दस्तक

बार एसोसिएशन के आगामी 21 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं के घर-घर तक दस्तक दे रहे हैं। 13 अप्रैल को नाम वापसी होगी। जिले में बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग 21 अप्रैल को होनी है जबकि नतीजों का ऐलान 22 अप्रैल को होगा। इस बार बार चुनाव दिलचस्प होने के साथ ही कड़ा होने के आसार बनते दिख रहे हैं। कुल 12 पदों के लिए 57 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए सबसे ज्यादा घमासान मचा है। इन दोनों पदों के लिए छह-छह प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

इनमें कोई किसी से कम नहीं है। अध्यक्ष पद पर चैन सुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, आदिश खान सैफी, संजय कुमार शर्मा, अख्तर हुसैन और महाराज सिंह मैदान में हैं। अधिवक्ताओं में सभी की पकड़ मजबूत बताई जा रही है। अगर नाम वापसी के बाद ये सभी प्रत्याशी मैदान में रहे तो इतना तय है कि हार-जीत का अंतर बहुत कम रह सकता है। वहीं, सचिव के लिए भी छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अरशद भारती, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, फारूक अहमद, विशाल कुमार शर्मा और निरंकार सिंह का नाम शामिल है। इस पद पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इनके अलावा अन्य पदों पर किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।गुपचुप बैठकों का दौर भी शुरूमुरादाबाद। कचहरी में शनिवार को अवकाश रहा लिहाजा प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के घरों पर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं, अब अधिवक्ताओं की गुपचुप बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। जिसमें एकजुट होकर एक ही प्रत्याशी के लिए मतदान का ताना-बाना बुना जाने लगा है। दूसरी तरफ प्रत्याशियों का पूरा जोर युवा अधिवक्ताओं का रूख अपनी तरफ मोड़ने पर टिका है, क्योंकि वो जानते हैं कि ये रूख किसी की भी बाजी पलट सकता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।