Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBank Manager Assault Case Indian Farmers Union Leaders Accused of Misconduct
बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक से मारपीट में भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा

बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक से मारपीट में भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा

संक्षेप:

Amroha News - रहरा में भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और अन्य पर बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। प्रबंधक अभिषेक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाटी और उनके साथी लोन में छूट के लिए दबाव बना रहे थे। मामला दर्ज होने पर संगठन ने थाने पर प्रदर्शन किया।

Dec 05, 2025 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

रहरा, संवाददाता। बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक के संग अभद्रता करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ रहरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर शाम रहरा थाने पर हंगामा व प्रदर्शन किया। राजस्थान के जोधपुर सिटी पश्चिम क्षेत्र, 82 हरिओम नगर विस्तार निवासी अभिषेक गहलोत रहरा के चंदनपुर खादर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। अभिषेक गहलोत का कहना है कि गुरुवार को वह बैंक में कामकाज कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी अपने कई साथियों के साथ जबरन ब्रांच में घुस आए और प्रवेश पत्नी रामवीर के लोन खाता में छूट प्राप्त करने को लेकर दबाव बनाने लगे। मना किया तो गाली गलौज, मारपीट करने के संग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। देर शाम शाखा प्रबंधक थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया की शाखा प्रबंधक की तहरीर पर भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी व क्षेत्र के गांव खुर्तियां निवासी रामवीर तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही गुस्साए संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।