ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागाजे बाजे संग निकली बालाजी यात्रा

गाजे बाजे संग निकली बालाजी यात्रा

नगर में गाजे बाजे संग बालाजी दरबार शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल झाकियां आक र्षण का केन्द्र बनी रही।श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से शनिवार शाम नगर में अग्रवाल धर्मशाला से श्री बालाजी की...

गाजे बाजे संग निकली बालाजी यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 03 Dec 2017 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर में गाजे बाजे संग बालाजी दरबार शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल झाकियां आक र्षण का केन्द्र बनी रही।श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से शनिवार शाम नगर में अग्रवाल धर्मशाला से श्री बालाजी की शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। बालाजी शोभायात्रा में बैंड बाजे की धुन पर भक्त झूम रहे थे।

यात्रा में शामिल शंकर जी, गणेश जी, लक्ष्मी, राम दरबार आदि झांकियां शहरियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर बस्ती इंदिरा चौक, रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन, खादगूजर चौराहा से होती हुई वापस इंदिरा चौक पहुंची और फिर वहां से बस्ती में पहुंची। यात्रा में भक्तगण झूमते रहे। यात्रा में शंकर पार्वती का नृत्य, बाली अखाड़ा, लवकुश, मां शेरावाली, राजदरबार, बालाजी का दरबार समेत अनेक झाकिंया शामिल थी। यात्रा की शुरूआत में पहुंचे समिति के संरक्षक महन्त सुरेन्द्र कुमार मिश्रा व विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर यात्रा की शुरूआत की। यात्रा की शुरूआत में आरती हुई।

यात्रा में उपमहंत अभिषेक मिश्रा, आयुष मिश्रा, डा राजेंद्र, मनोज सिघंल, चमन सिंह, रणवीर सिंह, सचिन सक्सेना, जगवीर सिंह, जसवीर सिंह, वेदप्रकाश सक्सेना, संजीव सक्सेना, विवेक बंसल उफ हैप्पी, प्रशांत बंसल, विजेंद्र सिंह फौजी, ओमप्रकाश सिंह, अमन अग्रवाल, पंकज चाहल, किरनपाल सिंह आदि मौजूद थे। यात्रा समाप्ति के बाद रात्रि 10 बजे बालाजी दरबार, 12 बजे महायज्ञ व प्रात: तीन बजे आरती होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें