ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहानगर में धूमधाम से निकली बालाजी शोभायात्रा

नगर में धूमधाम से निकली बालाजी शोभायात्रा

नगर में शुक्रवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के रहरा रोड से श्रीराम बालाजी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वागत किया...

नगर में शुक्रवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के रहरा रोड से श्रीराम बालाजी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वागत किया...
1/ 2नगर में शुक्रवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के रहरा रोड से श्रीराम बालाजी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वागत किया...
नगर में शुक्रवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के रहरा रोड से श्रीराम बालाजी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वागत किया...
2/ 2नगर में शुक्रवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के रहरा रोड से श्रीराम बालाजी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वागत किया...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 19 Apr 2019 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में शुक्रवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के रहरा रोड से श्रीराम बालाजी सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वागत किया गया।

शोभायात्रा नगर के रहरा अड्डा स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार, नवयुवक मार्केट, होली चौक से पुराना डाकघर होती हुई वापस रहरा अड्डे पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा, भंगड़े पर नृत्य करते घोड़े, श्रीराम दरबार आदि आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों ने डीजे पर डांस किया। नरेश सागर, रवि कुमार, अमित अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, विक्की यादव, दिनेश यादव, मोहित कुमार, हेमलता, श्वेता, दीपांशी, नंदिनी, मुस्कान, सरिता आदि रहे। उधर, अन्य मंदिरों पर भी बालाजी जन्मोत्सव की धूम रही। गुरुवार से चल रही रामायण एवं हनुमान चालीसा पाठ का समापन हुआ। झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें