ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाटोल प्लाजा पर लगातार 20वें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना

टोल प्लाजा पर लगातार 20वें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना

अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में स्थानीय भाकियू पदाधिकारियों का धरना जोया टोल प्लाजा पर लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। संगठन पदाधिकारियों ने केंद्र...

टोल प्लाजा पर लगातार 20वें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 15 Jun 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में स्थानीय भाकियू पदाधिकारियों का धरना जोया टोल प्लाजा पर लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। संगठन पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार व स्थानीय प्रशासन पर किसानों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

संगठन जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह की अगुवाई में बीती 27 मई से पदाधिकारी बेमियादी धरने पर डटे हैं। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं। मंगलवार को लगातार 20वें दिन भी धरना जारी रहा। संगठन के जोया ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने एमएसपी पर गारंटी कानून लाने, फसलों पर आने वाली लागत के अनुसार समर्थन मूल्य घोषित करने व किसान हित में नए कृषि कानून लागू करने की मांग की। इस दौरान राजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, विनोद, महेंद्र सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें