आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर 17 एएनएम का स्पष्टीकरण तलब

Apr 07, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के चलते 17 एएनएम पर कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है और संतोषजनक जवाब न देने पर वेतन काटने की चेतावनी दी है। विभाग 70 साल से ऊपर के लाभार्थियों के कार्ड बनाने पर जोर दे रहा है, लेकिन लापरवाही जारी है।

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर 17 एएनएम का स्पष्टीकरण तलब

अमरोहा, संवाददाता। आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने के मामले में एएनएम पर गाज गिरी है। सीएमओ ने अरबन पीएचसी पर तैनात 17 एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर वेतन काटने की चेतावनी दी है। शासन की प्राथमिकता वाली आयुष्मान योजना के तहत जिलेभर में शिविर लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर विभाग जोर दे रहा है। इस बीच बार-बार चेतावनी जारी किए जाने के बाद भी कर्मचारी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर सीएमओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई।

बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में अरबन पीएचसी पर तैनात 17 एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। इसका संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एएनएम का वेतन काटने के साथ ही विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।