ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाघर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

घर में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।गुरुवार दोपहर...

घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 10 Sep 2020 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।गुरुवार दोपहर थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही निवासी एक व्यक्ति दीवार कूदकर उसके घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध में शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण जाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें