Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAttempted Rape Allegation Against Cousin-in-Law Victim Seeks Justice
चचेरे ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप, दी तहरीर

चचेरे ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप, दी तहरीर

संक्षेप:

Amroha News - हसनपुर। चचेरे ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना बीती 22 अगस्त की बताई जा रही है। महिला अपने

Aug 29, 2025 05:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

चचेरे ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना बीती 22 अगस्त की बताई जा रही है। महिला अपने घर की छत पर अकेली सो रही थी। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। आरोपी चचेरा ससुर महिला को अकेला देख घर में घुस गया। महिला मकान की छत पर सो रही थी। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले में आरोपी महिला ने सीओ कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।