सहायक चीनी आयुक्त ने की गन्ना क्रय केंद्रों पर छापामारी
सहायक चीनी आयुक्त एवं गन्ना निरीक्षक ने मंडी धनौरा शुगर मिल के दो गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। गन्ने की तौल होती...

सहायक चीनी आयुक्त एवं गन्ना निरीक्षक ने मंडी धनौरा शुगर मिल के दो गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। गन्ने की तौल होती मिली। किसानों से खरीदे गए गन्ने को तुलवाकर देखा गया। तौल भी सही मिली। केंद्रों के कांटा, बांट चेक कर किसानों से जानकारी की। कोई अनियमितता नहीं मिली। केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
सहायक चीनी आयुक्त बृजेश कुमार व जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को मंडी धनौरा की वेव शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र नौगावां तगा, नौगावां सादात का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र के कांटा, बांट को चेक करने के लिए किसानों के गन्ने को तुलवाकर देखा। तौल सही मिली। क्रय केंद्रों पर सुविधाओं का भी जायजा लिया। कोई अनियमितता नहीं मिली। सहायक चीनी आयुक्त ने केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन मौके पर कराया जाए। केंद्र पर गन्ना लेकर आने वाले किसान मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करें। डीसीओ हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रों पर घटतौली की शिकायतों के मद्दनेजर छापामारी की जा रही है। घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
