एएसपी ने किया थाना नौगावां सादात का औचक निरीक्षण, बारीकी से परखी पुलिसिंग
Amroha News - फोटो... अमरोहा। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने शुक्रवार रात थाना नौगावां सादात का औचक निरीक्षण किया।

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने शुक्रवार रात थाना नौगावां सादात का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी रजिस्टर, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र आदि का गहन अवलोकन किया गया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में एएसपी ने सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत पंजीकृत अभियोगों की प्रविष्टि, अद्यतन स्थिति, समयबद्ध निस्तारण तथा डाटा की शुद्धता की जांच की। संबंधित कर्मचारियों को सीसीटीएनएस पर समस्त कर्रवाई समय से एवं त्रुटिरहित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराधों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की कार्रवाई, आवेदनों के निस्तारण एवं जनसामान्य को साइबर जागरूकता प्रदान करने की स्थिति की समीक्षा भी की।
साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं पीड़ितों को समय से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिला/बालिकाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण, गोपनीयता बनाए रखने, काउंसलिंग व्यवस्था एवं संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, बैकअप एवं मॉनिटरिंग प्रणाली को भी परखा। सभी कैमरों को सुचारु रूप से चालू रखने, खराब कैमरों को शीघ्र ठीक कराने तथा फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दें, फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करें। आखिर में निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




