शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
रहरा, संवाददाता। पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 10 जून को महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रहरा, संवाददाता। शादी का झांसा देकर किशाेरी से दुष्कर्म व बाद में गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की तहरीर पर बीती 10 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मां ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। बाद में उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने दवा खिलाकर किशोरी का गर्भपात करा दिया।
पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। कार्रवाई की बात कहने पर आरोपी ने पीड़िता के परिजनों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस इसके बाद से आरोपी की तलाश में लगी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


