कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
Apr 06, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News - उझारी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल और आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षक वैभव गुप्ता ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए और अपनी आत्मरक्षा किट बनाना भी सिखाया। हसनपुर बीईओ अरुण कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

उझारी। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इसके साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। आत्मरक्षा प्रशिक्षक वैभव गुप्ता ने बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया। प्रशिक्षण के समापन पर हसनपुर बीईओ अरुण कुमार ने बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा किट स्वयं बनाना भी सिखाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


