Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAngry Family Demands Compensation After Mason s Electrocution Death
मुआवजे की मांग को लेकर राजमिस्त्री के परिजनों ने किया हंगामा

मुआवजे की मांग को लेकर राजमिस्त्री के परिजनों ने किया हंगामा

संक्षेप:

Amroha News - करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री बलबीर की मौत पर उनके परिजनों ने हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।

Dec 10, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

करंट की चपेट में आकर हुई राजमिस्त्री की मौत पर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मुआवजा नहीं मिलने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। जानकारी के अनुसार नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बाकीपुर निवासी राजमिस्त्री बलबीर उर्फ बब्लू की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना गांव तखतपुर में एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बलबीर मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए थे। हादसे की सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजन शव घर लाए व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। मृतक के परिवार का कहना है कि बलबीर ही उनके परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जानकारी पर स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बात कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।