Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha Youth Assaulted for Asking Leg Piece with Biryani at Hotel
लेग पीस मांगने पर होटल संचालक ने युवक को पीटा

लेग पीस मांगने पर होटल संचालक ने युवक को पीटा

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा में एक युवक को होटल में बिरयानी के साथ लेग पीस मांगने पर होटल संचालक और उसके साथियों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को सरकारी अस्पताल में उपचार नहीं मिला। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मामले से इनकार...

Oct 25, 2025 10:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा, संवाददाता। शहर निवासी एक युवक को होटल पर बिरयानी के साथ लेग पीस की मांग करना भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए होटल संचालक और उसके साथियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं घायल युवक को सरकारी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य अफसर ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। शहर निवासी पीड़ित युवक गुरुवार शाम कैलसा बाईपास मार्ग पर संचालित एक होटल पर बिरयानी खाने गया था। बताया जाता है कि उसने होटल संचालक से बिरयानी के साथ लेग पीस की भी मांग की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि होटल संचालक व उसके साथियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवक जब उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा तो उसे पहले रिपोर्ट दर्ज कराकर आने की बात कहते हुए टरका दिया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। शहर सीएचसी प्रभारी डा.उमर फारुख ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इनकार किया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही है।