आसमान में छाए घने बादल, बूंदाबांदी से मौसम में घुली ठंडक

Apr 08, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - -मंगलवार दिनभर नहीं निकल सका सूरज, शाम में हुई हल्की बारिश -मंगलवार दिनभर नहीं निकल सका सूरज, शाम में हुई हल्की बारिश-मंगलवार दिनभर नहीं निकल सका सूरज

आसमान में छाए घने बादल, बूंदाबांदी से मौसम में घुली ठंडक

अमरोहा/गजरौला, हिटी। मंगलवार सुबह से जिलेभर के आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुल गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम में हल्की बारिश भी हुई। बूंदाबांदी-बारिश से गेहूं व आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार दिनभर आसमान में छाए घने बादलों के बीच रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही। दिनभर धूप नहीं निकल सकी। माौसम में ठंडक घुली रही। शाम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से गेहूं व आम की फसल को नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने कही है। गौरतलब है कि गेहूं की फसल पककर तैयार है।

ऐसे में बारिश होने से फसल नष्ट होने की आशंका रहेगी। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादलों के बीच बारिश के आसार लगातार बने हैं। वहीं बूंदाबांदी के बाद सड़कों पर हल्की नमी बनी रही और हवा में ताजगी महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।