मटीपुरा के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में ग्राम पंचायत मटीपुरा के ग्राम प्रधान अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में प्रधान दोषी पाए गए हैं, जिनमें दायित्वों का सही निर्वहन न करना, पद का दुरुपयोग, ई-रिक्शा का न मिलना और पत्रावलियों की कमी शामिल है। उन्हें 15 दिन में स्पष्टीकरण देना है।

मटीपुरा के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस

अमरोहा। जिलाधिकारी की ओर से गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटीपुरा के ग्राम प्रधान अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। 15 दिन के भीतर मय साक्ष्य लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बताया जाता है कि शिकायतों के मददेनजर कराई गई जांच में ग्राम प्रधान दो‌षी मिले हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट में ग्राम प्रधान अपने दायित्वों का निर्वहन संतो‌षजनक ढंग से न करने, पद का दुरुपयोग करने, क्रय किया गया ई रिक्शा मौके पर नहीं मिलने, पत्रावलियों को उपलब्ध न कराने, पत्रावलियां पूर्ण न करने के दो‌षी पाए गए हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।