Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha Trade Fair Lucky Draw Gifts for Shoppers Daily Until October 18
अमरोहा ट्रेड फेयर में लकी ड्रॉ से जीतें उपहार

अमरोहा ट्रेड फेयर में लकी ड्रॉ से जीतें उपहार

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा ट्रेड फेयर में 10 भाग्यशाली लोगों को लकी ड्रॉ के जरिए उपहार दिए जाएंगे। यह फेयर 18 अक्तूबर तक चलेगी। स्थानीय हस्तशिल्प, खादी और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए...

Tue, 14 Oct 2025 05:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा। रामलीला मैदान में चल रहे अमरोहा ट्रेड फेयर में जिला प्रशासन की ओर से हर दिन फेयर के स्टॉल्स से खरीदारी करने वाले 10 भाग्यशाली लोगों को लकी ड्रॉ के जरिए उपहार दिए जाएंगे। फेयर 18 अक्तूबर तक चलेगी। फेयर में स्थानीय हस्तशिल्प, माटी कला, खादी, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्राम्य उद्योग, युवा कल्याण, श्रम विभाग, पीएफडीसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से जुड़ी इकाइयों के स्टॉल्स लगाए गए हैं। यहां से उत्पाद की खरीद पर खरीदार को लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोजाना चुने जाने वाले विजेताओं को आकर्षक उपहार मिलेंगे।