Amroha News: धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से डस्टर कार चालक की मौत, साथी घायल
Amroha News: गजरौला मार्ग पर मंगलवार रात डस्टर कार और धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जयतोली निवासी 46 वर्षीय जगवीर और उनके साथी अजयपाल गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल ले जाते समय जगवीर की मौत हो गई, जबकि अजयपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Amroha News: गजरौला मार्ग पर मंगलवार रात डस्टर कार की धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार चालक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि, उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली निवासी 46 वर्षीय जगवीर पुत्र फूल सिंह मंगलवार रात गजरौला से डस्टर कार से अपने साथी अजयपाल पुत्र लल्लू के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार नगर के गजरौला मार्ग स्थित डाक बंगले के निकट पहुंची कि सामने से आ रहे धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सवार जगवीर एवं अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय जगवीर की रास्ते में ही मौत हो गई तथा घायल अजयपाल की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। जगवीर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जगदीश ने अपने पीछे पांच बेटा व पत्नी छोटी को रोते- बिलखते छोड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए थे, उपचार को ले जाते समय एक की मौत हो गई है। धान लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


