पोस्टमार्टम रिपोर्ट : रेप पीड़िता के हत्यारोपी भाई ने चादर से फांसी लगाकर दी थी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में रेप पीड़िता के भाई ने आत्महत्या कर ली। उसने पंखे के कुंडे में चादर का फंदा डालकर जान दी। उसकी मौत का कारण हैगिंग बताया गया है। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रेप का आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : रेप पीड़िता के हत्यारोपी भाई ने चादर से फांसी लगाकर दी थी जान

अमरोहा, संवाददाता। रेप पीड़िता के हत्यारोपी भाई ने आत्महत्या की थी। पंखे के कुंडे में चादर का फंदा डालकर उसने अपनी जान दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है। पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाले परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। वहीं, रेप का आरोपी पकड़ से दूर है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।गौरतलब है कि नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रविवार को गांव के ही युवक पर रेप करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि बीते दिनों वह अमरोहा शहर जाने के लिए गांव के अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही थी।

अमरोहा छोड़ने के बहाने आरोपी युवक बाइक पर लिफ्ट देकर उसे धोखे से शहर के एक होटल में ले गया था। रास्ते में उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश सा कर दिया था। रेप करने के दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपी ने बाद में वीडियो वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था, इसकी आड़ में उसने युवती का कई बार यौन शोषण किया था। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद रेप पीड़िता के भाई का शव कमरे में ही फांसी पर लटका मिला था। जिसकी मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। दरअसल, पीड़िता का भाई हत्या के एक मुकदमे में नामजद था तथा ढाई साल जेल में गुजारने के बाद जनवरी माह में ही वह जेल से छूटकर आया था। उधर, मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया था। आरोपों के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण हैगिंग बताया है। उसने पंखे के कुंडे में चादर का फंदा डालकर आत्महत्या की है। मामले में परिजनों से किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। रेप में नामजद आरोपी युवक अभी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।