
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
Amroha News - अमरोहा में केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्कूली वाहनों की फिटनेस, अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट...
अमरोहा। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद अमरोहा पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक व जिलाध्यक्ष अंकित यादव के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, डीएल आदि कागज चेक कराए जाने चाहिए। जिले में अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और एक्स-रे का एक रेट निर्धारित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में समूह लोन के जाल में गरीब लोगों को फंसाया जा रहा है, ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिले में आधार कार्ड सही करने के लिए सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। अवैध रूप से संचालित होने वाले होटल बंद कराए जाएं।

अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। इस दौरान अंकित यादव, इमरान, फजले चौधरी, दानिश, बंटी, राजोरिया, मोहम्मद सोहेल, शानू राणा, फरमाद अहमद, मोहम्मद बिलाल खान, दानिश सैफी, फैजान मलिक, नासिर मोहम्मद, शफीक, अफान इस्तेकार, हैदर अली, साजिद अली, मोहम्मद दानिश, साजिद अली, शाहिद अली, संजीव, तैयब कमरानुद्दीन आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




