पुलिस कर्मियों को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की दिलाई शपथ
अमरोहा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिसकर्मियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। एसपी लखन सिंह यादव ने तंबाकू के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों के बारे में बताया और सभी को जागरूक रहने की अपील की।

अमरोहा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन के अलावा जिले के सभी थानों व सीओ कार्यालयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त भारत के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। एसपी लखन सिंह यादव ने भी इस संबंध में संदेश जारी किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से तंबाकू एवं नशे के सेवन से दूर रहने की अपील की। कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है. इसके कारण कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही इसका असर परिवार और समाज पर भी पड़ता है।
इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अभिषेक कुमार, सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया, सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया, सीओ हसनपुर पंकज त्यागी, आरआई लाइन धनश्याम समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


