ब्लैक फिल्म के खिलाफ अभियान चला 118 वाहनों का काटा चालान
Amroha News - अमरोहा में पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चलाया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी अधिकारियों को आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अमरोहा। जिले में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस का अभियान जारी रहा। यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह व अनुज मलिक समेत सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शनिवार देर रात तक सड़कों पर उतरी रहीं टीमों ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म तथा बिना इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एमवी एक्ट के तहत 118 वाहनों का चालान काटते हुए जुर्माना आरोपित किया गया।
एसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रखने के साथ ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाए रखना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


