दो ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में दो ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतों के खातों से धन निकालने का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की गंभीरता से जांच की है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा, फर्जी प्रमोशन के मामले की भी जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

दो ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

अमरोहा, संवाददाता। क्लस्टर में बदलाव करने के बाद भी दो ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतों के खातों से धनराशि का आहरण कर लिया। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। मामले की जांच पूरी हो गई है। इसके अलावा फर्जी तरीके से प्रमोशन वाले मामले की जांच अमरोहा बीडीओ कर रहे हैं, इसमें भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि हसनपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हुमा परवीन ओर रोनिल अली ने 14 मार्च को डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनको आवंटित क्लस्टर की पंचायतों का चार्ज नहीं दिया गया जबकि ग्राम पंचायतों के खातों से भुगतान किया जा रहा है।

इस मामले में डीएम के आदेश पर एडीपीआरओ विमल कुमार ने जांच की। जिसमें पता चला कि पंचायत सचिव कावेंद्र सिंह ने शाहपुर कलां, कनेटा, झुंडी माफी समेत कई पंचायतों से तथा रामनिवास ने सौंहत, सुल्तानपुर भीमा, कुआडाली,पंडकी और चमरपतेई पंचायतों से लाखों रुपये की धनराशि निकाल ली। दोनों पंचायत सचिवों ने करीब 18 लाख रुपये की राशि निकाली। इसमें इनको दोषी माना गया स्थानातंरण होने के बाद भी ग्राम पंचायतों से धनराशि क्यों निकाली गई। अगर धनराशि का दुरुपयोग किया गया है तो उसकी वसूली भी की जाएगी और विकास कार्यों में लगाया गया है तो उसकी भी भौतिक जांच कराई जा रही है। वहीं फर्जी तरीके से प्रमोशन वाले मामले की भी जांच चल रही है। मालूम रहे 24 फरवरी को सीडीओ ने गंगेश्वरी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया था। यहां पर तैनात वरिष्ठ सहायक सचिन कुमार की मूल पत्रावली देखी तो उसमें वरिष्ठ सहायक का प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति का आदेश रखा मिला था। इससे देख कर उनको डीडीओ के हस्ताक्षर पर संदेह हुआ। जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि प्रमोशन नहीं हुआ है। इसके बाद सीडीओ ने इस मामले की जांच पीडी डीआरडीए को सौंप दी। इस संबंध में नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। इस मामले में अमरोहा बीडीओ को जांच अधिकारी बनाया गया है। पीडी अंबरीश कुमार ने बताया कि दोनों ही मामलों में जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।