Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha Murder Case Police to Reveal Details of Syoraj s Arrest in Sister s Death
संयोगता हत्याकांड : हत्यारोपी भाई की आज खुलेगी जुबान, घटनाक्रम का होगा राजफाश

संयोगता हत्याकांड : हत्यारोपी भाई की आज खुलेगी जुबान, घटनाक्रम का होगा राजफाश

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा में संयोगता हत्याकांड का पुलिस आज खुलासा करेगी। श्योराज ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी बहन संयोगता की हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने और धारदार हथियार से हमले की पुष्टि हुई है। श्योराज को गिरफ्तार किया गया है और उसका चालान किया जाएगा।

Dec 03, 2025 11:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा। संयोगता हत्याकांड का पुलिस आज खुलासा करेगी। मंगलवार शाम हिरासत में लिए गए हत्यारोपी भाई श्योराज का भी चालान किया जाएगा। वहीं उस दिन के घटनाक्रम का भी राजफाश होगा। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद से अलग भी संयोगता और श्योराज के बीच रिश्ते में खटास थी। बहन का परिवार से दूर गैर संप्रदाय के युवक के साथ लिव इन में रहना भी श्योराज को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसके चलते उसे बिरादरी में बदनामी भी झेलनी पड़ रही थी। जानकारी के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में रहने वाले स्व.भगवान दास के इकलौते बेटे श्योराज सिंह ने सोमवार दोपहर में अपनी छोटी बहन संयोगता की हत्या कर दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसका कारण दोनों के बीच चल रहा संपत्ति का विवाद था। दरअसल, संयोगता मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स और वहीं एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। बीती 16 अक्तूबर को पिता भगवानदास की मृत्यु के बाद वह घर आकर रहने लगी थी और भाई श्योराज से 35 बीघा जमीन में से अपना छह बीघा हिस्सा मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं, घटना को अंजाम देकर श्योराज फरार हो गया था। मामले में मां हुकुम देवी ने बेटे श्योराज के खिलाफ बेटी संयोगता की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया था। मंगलवार को संयोगिता के शव का पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक धारदार हथियार से वार करने से पहले श्योराज ने संयोगता का गला घोंटा था। इसके बाद गुस्से में माथे और कनपटी पर किसी भारी वस्तु, नुकीले या धारदार हथियार से हमला किया था। माथे पर हुए वार में संयोगता के सिर की हड्डी टूट गई थी। गर्दन पर भी नाखूनों की खरोंचों के निशान मिले थे, जिससे साफ है कि संयोगता ने अपनी जान बचाने के लिए भी जद्दोजहद की थी। दो गहरे घाव के अलावा उसके सिर व चेहरे पर चार जख्म मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मंगलवार को तिगरी घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं, मंगलवार शाम को पुलिस ने हत्यारोपी श्योराज को हिरासत में ले लिया था। पुलिस उसका आज चालान करेगी।