दुष्यंत हत्याकांड: सुपारी किलर ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, ढूंढती रह गई पुलिस
Amroha News - अमरोहा में दुष्यंत हत्याकांड में सुपारी किलर जोली ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया और हत्या की साजिश का खुलासा किया। परिवार ने दुष्यंत की हत्या की योजना बनाई थी, क्योंकि वह नशे का आदी था और घर में मारपीट करता था।

अमरोहा। दुष्यंत हत्याकांड में नामजद सुपारी किलर जोली ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। तलाश के बीच वह पुलिस को चकमा देकर कचहरी पहुंच गया। वहीं बेटे की हत्या में नामजद मां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
हत्या की पहचान
जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की सुबह डिडौली क्षेत्र में शहबाजपुर और श्यामपुर गांव के बीच से गुजर रही मध्य गंगा नहर में एक युवक की लाश पड़ी मिला थी। शरीरों पर चोटों के अलावा सिर पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा लगा रहा था कि किसी नुकीली चीज से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान गांव फरीदपुर निवासी दुष्यंत पुत्र पीतम सिंह के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शाम में पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के पिता पीतम सिंह और छोटे भाई संकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों टूट गए थे। सख्ती बरतने पर हत्या की साजिश कबूल कर ली थी। जांच में सामने आया था कि दुष्यंत की मां माया देवी और संकित का दोस्त जोली निवासी ढेला नंगला भी हत्या में शामिल थे।
परिवार की परेशानियाँ
दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में मारपीट व गाली-गलौज करता था। उसके झगड़े निपटाने में परिवार की काफी जमीन बिक चुकी थी। परिवार लंबे समय से उससे परेशान था। लिहाजा, परिवार के लोगों ने ही ठिकाने लगाने की साजिश रचकर शुक्रवार रात में रिश्तेदारी से लौटते समय रास्ते में दुष्यंत पर पेचकस और ईंट से हमला कर दिया था। मौत होने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। चौंकाने वाली बात ये रही थी कि परिवार ने पांच लाख में उसकी हत्या का सौदा किया था। मां ने जेवर गिरवी रख 55 हजार का बयाना छोटे बेटे संकित के दोस्त जोली को दे दिया था। अगले दिन रविवार को पुलिस ने प्रतीम व संकित का चालान कर जेल भेज दिया था। सुपारी किलर जोली व मां माया देवी फरार चल रहे थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, इसी बीच पुलिस को चकमा देते हुए जोली ने गुरुवार को कचहरी पहुंच कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


