पालिका ने एक दिन में वसूला रिकार्ड 57 लाख टैक्स
Amroha News - अमरोहा नगर पालिका ने एक दिन में 13 बकाएदारों से 5766744 रुपये की गृह कर और जल कर वसूली कर नया रिकार्ड बनाया है। एक बकाएदार से 1766814 रुपये की वसूली की गई। यह टैक्स वसूली विकास कार्यों के लिए सहायक होगी और नगर पालिका के इतिहास में सबसे बड़ी एक दिन की वसूली मानी जा रही है।

अमरोहा, संवाददाता। शहर की नगर पालिका ने एक ही दिन में केवल 13 बकाएदारों से कुल 5766744 रुपये गृह कर व जल कर की वसूली करके नया रिकार्ड बनाया है। इसमें एक बकाएदार से सबसे ज्यादा 1766814 रुपये गृह कर व जल कर की वसूली की गई।टैक्स की रिकार्ड वसूली से शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इस लिहाज से इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि अमरोहा नगर पालिका के गठन के बाद से अब तक यह एक दिन में की जाने वाली सबसे बड़ी टैक्स वसूली है। बताया कि जब उन्होंने तीन साल पहले अमरोहा नगर पालिका ज्वाइन की थी, तब पूरे साल के दौरान गृह कर व जल कर से महज 25 लाख रुपये टैक्स वसूली हुई थी।
गुरुवार को की गई टैक्स वसूली में डीएम निधि गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह के साथ ही पालिका के कर अमीनों का पूरा सहयोग रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


