वाहन की टक्कर से टूटा लाइट पोल, एक हफ्ते बाद भी दुरुस्त नहीं

Feb 24, 2026 11:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा नगर पालिका ने शहर में बेहतर पथ प्रकाश के लिए लाखों रुपये की लागत से डेकोरेटिव लाइट पोल्स लगवाए हैं। लेकिन, लाइट पोल्स की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में एक पोल वाहन की टक्कर से तिरछा हो गया, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है।

वाहन की टक्कर से टूटा लाइट पोल, एक हफ्ते बाद भी दुरुस्त नहीं

अमरोहा। शहर में पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए अमरोहा नगर पालिका ने बिजनौर रोड, अतरासी रोड, आजाद रोड समेत मुख्य चौक-चौराहों पर लाखों रुपये की लागत से डेकोरेटिव लाइट पोल्स लगवाए हैं। इस बीच नगर पालिका प्रशासन लाइट पोल्स की मेंटेनेंस और इनकी देखभाल को लेकर बेपरवाह बना हुआ है। मजे की बात है कि सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों को आड़े-तिरछे लाइट पोल्स दिखाई भी दे रहे हैं। इसके बाद भी इन्हें दुरुस्त कराने को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते कई लाइट पोल्स शोपीस बने हुए हैं। शहर के बिजनौर रोड पर पिछले हफ्ते अटल चौक के सामने वाहन की टक्कर से लाइट पोल उखड़कर तिरछा हो गया था।

तभी से जलना बंद होने के साथ ही यह इसी हालत में है। वहीं नगर पालिका ने अब तक भी इसकी सुध नहीं ली है। इस बावत ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने जल्द ही पोल को ठीक करवाने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।