चक्कालीलेट हाल्ट पर अंडरपास के विरोध में उतरी भाकियू शंकर

Jan 23, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने फाटक संख्या 11/C चक्कालीलेट हाल्ट पर अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। गुरुवार को उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया और रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अंडरपास से होने वाली समस्याओं का उल्लेख किया, जिससे भविष्य में क्षेत्र का विकास प्रभावित हो सकता है।

चक्कालीलेट हाल्ट पर अंडरपास के विरोध में उतरी भाकियू शंकर

अमरोहा। भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने फाटक संख्या 11/C चक्कालीलेट हाल्ट पर अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की। गुरुवार को इस बावत धरना-प्रदर्शन कर उत्तर रेलवे महाप्रबंधक मुरादाबाद को संबोधित ज्ञापन स्थानीय अफसरों को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया फाटक संख्या 11/C, चक्कालीलेट हाल्ट पर रेलवे प्रशासन द्वारा अंडरपास बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया है। कहा कि क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम प्रधानों ने इससे समस्या बताई है, क्योंकि इस फाटक से ही पूरे क्षेत्र का एकमात्र मुख्य मार्ग निकलता है। यह मार्ग दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हरिद्वार प्रांतीय राजमार्ग से पूरे क्षेत्र को जोड़ता है।

भविष्य में इसके हाईवे के रूप में विकसित होने की संभावना है। इसके अलावा रेलवे द्वारा चक्कालीलेट क्षेत्र में कंटेनर डिपो स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी प्रगति पर है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। कहा कि यदि यहां अंडरपास बनाया जाता है तो गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक तथा अन्य भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो जाएगा। जनहित एवं क्षेत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फाटक संख्या 11/C पर अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की। कहा कि यदि यह संभव न हो तो वर्तमान फाटक को यथावत बनाए रखा जाए ताकि आम जनता संग क्षेत्रवासियों को भविष्य में किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha Farmers Demand Overbridge Instead of Underpass at Gate 11 C
;;
;