
नौगावां सादात में दूसरे दिन भी बना बिजली संकट नौगावां सादात में दूसरे दिन बना बिजली संकट
Amroha News - अमरोहा में हाईटेंशन 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण नौगावां सादात कस्बा समेत 35 गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार रात फिर से फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रविवार को अवकाश के कारण कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचे हैं।
अमरोहा। हाईटेंशन 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते नौगावां सादात कस्बा समेत क्षेत्र के 35 गांवों में लगातार दूसरे दिन भी बिजली संकट बना हुआ है। पेयजल की समस्या के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधे कस्बे समेत क्षेत्र के 35 गांव कोठी खिदमतपुर बिजलीघर की आपूर्ति से जुड़े हैं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे बिजलीघर की 33 केवी लाइन में फाल्ट की वजह से आधे कस्बे समेत 35 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह सवा दस बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी थी।

तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली थी। इसके बाद शनिवार रात करीब दो बजे लाइन में फिर से फाल्ट के चलते कस्बा समेत क्षेत्र के 35 गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। रविवार सुबह तक भी आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रविवार को अवकाश के चलते कर्मचारी बिजलीघर की लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में बिजली संकट के बीच उपभोक्ताओं को परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं बिजली अफसर लाइन में हुए फाल्ट को जल्द दुरुस्त कर लिए जाने की बात कह रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




