तापमान 43 पार पहुंचा, गर्मी से लोग बेहाल
अमरोहा में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोग डिहाइड्रेशन, उल्टी और बुखार जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अधिकांश लोग शाम को ही घर से बाहर निकल रहे हैं, जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।

अमरोहा, संवाददाता। जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। गुरुवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम जताई है।
गर्मी का असर
चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच लोगों को डिहाइड्रेशन संबंधी समस्याएं जैसे उल्टी, चक्कर, बुखार आदि का सामना करना पड़ रहा है। धूप और गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित पैदल यात्री और दोपहिया वाहन सवार हो रहे हैं। गर्मी के चलते लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक कर रहे हैं। छत पर लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। धूप और गर्मी से बचाव के मद्देनजर अधिकांश लोग शाम में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।
आर्थिक प्रभाव
मुख्य बाजार, मंडी समेत शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और शोरूम दिनभर सूने नजर आ रहे हैं। निर्माण कार्य में लगे मजदूर और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले लोग भी गर्मी के चलते काम नहीं कर पा रहे हैं, आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों के अभाव में रोडवेज की आय भी कम हो गई है। इस सबके बीच बिजली कटौती भी परेशानी को बढ़ा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


