इकरार नगर में मारपीट और पथराव में चार भाइयों के खिलाफ केस

Apr 06, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में दहेज के सामान से भरी गाड़ी का बैनर से टकराने पर विवाद हुआ। ताहिर के बेटे राहुल, सलीम, चुन्नी और सोनू ने गालियां देते हुए पथराव किया। दोनों भाई अनवर और सलीम गंभीर घायल हुए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

इकरार नगर में मारपीट और पथराव में चार भाइयों के खिलाफ केस

अमरोहा। दहेज के सामान से भरी गाड़ी रास्ते में लगे बैनर से टच होने पर शुई हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई। पथराव के बीच दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर से जुड़ा है। यहां रहने वाले अनवर के मुताबिक बीती चार अप्रैल की रात लगभग आठ बजे वह अपने भाई सलीम व अन्य लोगों के साथ शादी का सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में एक घर के बाहर बैनर लगा था। धोखे से सामान की गाड़ी बैनर से टच हो गई।

इसी बात पर गुस्सा मोहल्ले में रहने वाले ताहिर के बेटे राहुल, सलीम, चुन्नी व सोनू घर से बाहर निकल आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर चारों ने पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। आरोपियों द्वारा लाठी डंडों से किए गए हमले में अनवर और सलीम, दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। शोर मचने पर लोगों जमा ही गए, जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच कर अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।