
डीएम ने की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा
Amroha News - अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बैंकों को लोन पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर फटकार लगाई और सुधार न आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। योजना के लाभ के लिए पंजीकरण बढ़ाने और शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया गया।
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के तहत संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने एसबीआई व केनरा बैंक स्तर पर योजना के तहत लोन पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने व लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। आगे सुधार नहीं आने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निर्देश दिया कि योजना से संबंधित लोन पत्रावालियों को बैंक में अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। जिले को आंवटित लक्ष्य के सापेक्ष शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रेरित कर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद शत प्रतिशत योजना का लाभ दिलाया जाए।
योजना से संबंधित लोन पत्रावालियों के शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश एलडीएम को दिया। कहा कि जिनका पंजीकरण हो गया है, उनके शत प्रतिशत सोलर सिस्टम इंस्टॉल करा दिए जाएं। अधिक से अधिक नए पंजीकरण कराने पर जोर दिया। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने पर ईओ सैदनगली से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। बैंक संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए बैंकों की अलग से बैठक कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान डिप्टी कलक्टर एवं प्रभारी पीओ नेडा मसीहा नजम समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं वेंडर्स मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




