
गन्ना क्रय केन्द्रों व चीनी मिल गेट पर घटतौली रोकने के लिए डीएम ने बनाई विशेष टीमें
Amroha News - अमरोहा जिले में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 2.10 लाख कुंतल गन्ना खरीदा जा रहा है। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक में गन्ना ढुलाई वाहनों के लिए सुरक्षा उपायों और अनियमितताओं की रोकथाम के लिए विशेष निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं।
अमरोहा, संवाददाता। जिले में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हो चुका है और प्रतिदिन लगभग 2.10 लाख कुंतल गन्ना खरीद हो रही है। जिसके चलते डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर गन्ना ढुलाई वाहनों पर लाल कपड़ा व रिफ्लेक्टर एवं पिछले वर्ष की तरह किसी भी प्रकार की घटतौली, अनियमित तौल, गलत पर्ची जारी करने या किसानों के शोषण की शिकायत न मिले इसके लिए बड़ा निर्णय लेते हुए विशेष निरीक्षण टीमें गठित कर दी हैं। अनियमितता मिलने पर सख्त विधिक कार्रवाई यदि निरीक्षण के समय तौल मशीन या पर्ची व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो टीम तत्काल जिलाधिकारी को सूचित करेगी।
साथ ही निरीक्षण की मूल प्रतिवेदन प्रति गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त, मुरादाबार को भेजी जाएगी। यदि मूल तौलन यन्त्र गलत वजन देता पाया गया तो चीनी मिल के तौल लिपिक, अध्यासी तौल प्रभारी के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश वैक्यूम पैन शुगर फैक्ट्रियां लाइसेंसिंग आदेश, 1969 के अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिलें करती हैं गन्ना क्रय अमरोहा जिले की वेव शुगर मिल धनौरा, त्रिवेणी शुगर मिल चन्दनपुर व सहकारी चीनी मिल गजरौला-हसनपुर तो गन्ना खरीदती ही हैं, इसके साथ ही अन्य जनपदों से सात (07) चीनी मिले भी जनपद अमरोहा से किसान उपज को खरीदती हैं। जनपद में कुल 321 गन्ना क्रय केन्द्र संचालित हो रहे हैं। इन केन्द्रों पर किसानों की सबसे बड़ी समस्या घटतौली, गलत तौल और पर्ची में त्रुटि की रहती है, जिसकी शिकायतें पिछले पेराई सत्र में कई स्थानों से प्राप्त हुई थीं। डीएम ने बनाई चार विशेष निरीक्षण टीमें वर्तमान पेराई सत्र में एक भी अनियमितता न होने पाए, इस उद्देश्य से डीएम निधि गुप्ता ने उपजिलाधिकारी अमरोहा, धनौरा, हसनपुर व नौगावा की अध्यक्षता में निरीक्षण टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों में उपजिलाधिकारी के साथ निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




