
जिले में दर्ज की गईं 75 में से नौ शिकायतों का निस्तारण
Amroha News - अमरोहा में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। डीएम निधि गुप्ता और एसपी अमित कुमार ने शिकायतों के निस्तारण में...
अमरोहा, हिटी। जिले के चारों तहसील मुख्यालयों पर सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें दर्ज की गईं। मौजूद अफसरों ने नौ शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया। लंबित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। हसनपुर में शिकायत सुनते हुए डीएम निधि गुप्ता व एसपी अमित कुमार आनंद ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजस्व एवं बिजली की ज्यादा शिकायतों पर डीएम नाराज हसनपुर। सोमवार को डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायत दर्ज की गईं।

तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व एवं विद्युत विभाग की शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिए। हिदायत दी कि इन दोनों विभागों की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। चेताया कि शिकायतों को विभागीय अफसर एक-दूसरे पर न टालें। जरूरी होने पर संयुक्त रूप से टीम बनाकर उचित निस्तारण करें। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर डीएम ने पुलिस एवं राजस्व टीम को मौके पर भेजा। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अमरोहा में 12 में से दो शिकायतों का निस्तारण अमरोहा। एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को अमरोहा ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। लंबित शिकायतों को जांच कर निस्तारित करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। नौगावां सादात में किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं नौगावां सादाता। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नौगावां सादात तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। जिम्मेदार विभागीय अफसरों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम सुनीता कुमारी समेत तहसील स्तरीय अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मंडी धनौरा में 20 में चार शिकायतें निस्तारित मंडी धनौरा। सोमवार को तहसील परिसर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए दिवस अधिकारी एडीएम न्यायिक ने संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता भी निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया, तहसीलदार मुसाराम थारू, पशु चिकित्साधिकारी डा.भागेश कुमार, बीईओ अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक बछरायूं अमित कुमार तोमर, प्रभारी निरीक्षक मंडी धनौरा बालेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




