
शीतलहर एवं ठंड से बचाव को एडवाइजरी जारी
Amroha News - अमरोहा जिले के प्रशासन ने शीतलहर से बचाव के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। डीएम निधि गुप्ता ने सभी को मौसम की जानकारी पर नज़र रखने और ठंड से बचने के उपायों का पालन करने की सलाह दी है। सुरक्षित रहने के लिए, गर्म कपड़े पहनने, ठंड से बचने, और स्वास्थ्य संबंधी सलाह का पालन करने की आवश्यकता है।
अमरोहा। शीतलहर एवं ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। डीएम निधि गुप्ता ने सभी को मौसम की अपडेट लेते रहने का सुझाव दिया। कोयले की अंगीठी/मिट्टी तेल का चूल्हा/हीटर/ब्लोवर आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने पर जोर दिया। हाइपोथर्मिया के लक्षण की स्थिति में नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। पालतू पशुओं/पक्षियों के बाड़े को ऊष्मा रोधी बनाने के लिए खिड़की दरवाजों को ढककर रखें लेकिन वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त खुला स्थान भी छोड़ें। अलाव, अंगीठी सोते समय बुझाकर सोएं। ये भी दिए गए सुझाव -मौसम व आपातकालीन प्रक्रिया की जानकारी का बारीकी से पालन करें।
-जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें। -भारी कपड़ों की एक परत के बजाय ढीला फिटिंग, हल्के, विंड प्रूफ गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें। -खुद को सूखा रखें। सिर, गर्दन, हाथ व पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से कवर करें। -दस्तानें जरूर पहनें। -ठंड से बचने के लिए टोपी और मफलर का प्रयोग करें। -शरीर के तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल व सब्जियां खाएं। -नियमित रूप से गर्म तरल पेय पदार्थ पिएं। -तेल, पेट्रोलियम जेली या बॉडी क्रीम से नियमित रूप से शरीर की मालिश करें। -बुजुर्गों व बच्चों की विशेष देखभाल करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




