Amroha News: मां कात्यायनी की पूजा को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News: अमरोहा में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वासुदेव तीर्थ, बाबा गंगनाथ मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर और अन्य देवी मंदिर जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने माता को पुष्प, धूप, दीप, नारियल और चुनरी अर्पित की।

Amroha News: अमरोहा। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। विधि विधान संग माता रानी की पूजा कर खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। देवी की आराधना व जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। मान्यता है कि ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए देवी कात्यायनी की ही आराधना की थी। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगनाथ मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नारियल व चुनरी आदि पूजा की सामग्री माता रानी को अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।


