अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू, शामिल होंगे 65 गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 65 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण के गठन से विकास की गति तेज होगी, जबकि पंचायतें अपने कार्यों में स्वतंत्र रहेंगी। निर्माण कार्यों के लिए प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक होगी।

अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू, शामिल होंगे 65 गांव

अमरोहा,संवाददाता। अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू हो गई है। प्राधिकरण का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है। गांवों के चयन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके लिए 65 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंजूरी के लिए जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन से जिले के विकास की रफ्तार और तेज होगी। प्राधिकरण के दायरे में आने वाले गांवों की ग्राम पंचायतें और प्रधान पद समाप्त नहीं होंगे। पंचायतें अपने अधिकार क्षेत्र में कार्य करती रहेंगी, लेकिन विकास कार्यों और निर्माण गतिविधियों के लिए प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक होगी। मकान, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या अन्य निर्माण कार्य कराने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पंचायतों को भी कई विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना पड़ सकता है। प्राधिकरण बनने के बाद क्षेत्र में अनियोजित निर्माण पर रोक लगेगी और सड़क, नाली, पार्क, हरित क्षेत्र तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। प्राधिकरण के गठन के बाद इसके संचालन के लिए अलग से अधिकारियों की नियुक्ति होगी तथा कार्यालय की स्थापना भी की जाएगी。

गांवों का चयन

अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन के लिए गांवों का चयन किया जा रहा है। गांवों का प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेजा जाएगा। अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की मंजूरी मिलने पर काम शुरु कराया जाएगा। डा. नितिन गौड़ , डीएम अमरोहा

Voice of UP

सामान्य प्रश्न

अमरोहा विकास प्राधिकरण का गठन कब शुरू हुआ?
अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू हो गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।