जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, जिले में गाटा संख्या को किया जा रहा ऑनलाइन

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में सर्किल रेट बढ़ने से पहले गाटा संख्या को ऑनलाइन किया जा रहा है। अब तक 80 हजार गाटा संख्या की फीडिंग हो चुकी है। सभी प्रक्रियाओं के बाद सर्किल रेट तय किया जाएगा। नई दरें अगस्त में लागू होंगी। सभी तहसीलों से गाटा वार संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है।

जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, जिले में गाटा संख्या को किया जा रहा ऑनलाइन

अमरोहा, संवाददाता। जिले में सर्किल रेट बढ़ने से पहले गाटा संख्या को ऑनलाइन किया जा रहा है। अफसरों के मुताबिक अभी तक 80 हजार गाटा संख्या की फीडिंग हो पाई है। जबकि पांच लाख 44 हजार गाटा संख्या है। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जमीनों का सर्किल रेट तय किया जाएगा। जिसके लागू होने के बाद संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लोगों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। प्रक्रिया के तहत पहले सभी क्षेत्रों का डाटा एकत्र किया जाएगा, इसके बाद सर्वे कराया जाएगा जिसमें यह तय होगा कि किस क्षेत्र में कितना सर्किल रेट लागू किया जाए। इसके पश्चात प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां भी आमंत्रित की जाएंगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। नई दरों को अगस्त माह में लागू किया जाएगा。

गाटा संख्या की फीडिंग

विभाग ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जनपद की सभी तहसीलों अमरोहा, नौगावां सादात, मंडी धनौरा और हसनपुर के एसडीएम से गाटा वार संपत्तियों की विस्तृत जानकारी मांगी है। प्राप्त सूचनाओं को ऑनलाइन फीड किया जा रहा है, जिसके आधार पर प्रस्तावित दरों का निर्धारण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास, नई आवासीय कॉलोनियों, औद्योगिक विस्तार और सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए सर्किल रेट में बदलाव किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में भी कई क्षेत्रों में सर्किल रेट में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है। अब एक बार फिर शासन के निर्देश पर दरों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Voice of UP

ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया

एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी तहसीलों से गाटा वार संपत्तियों का विवरण को ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। जिले में पांच लाख 44 हजार गाटा संख्या है। जिसमें से 80 हजार गाटा संख्या की फीडिंग हो चुकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सर्किल रेट कब लागू होगा?
नई दरों को अगस्त माह में लागू किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।