
बार व बैंच एक रथ के दो पहिए, समन्वय कायम रहना जरूरी
Amroha News - अमरोहा में तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हित में काम करने का संकल्प लिया। बार व बैंच के बीच समन्वय कायम रखने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेश दुबे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अमरोहा, संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को गुरुवार की दोपहर शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हित में काम करने का संकल्प लिया। बार व बैंच के बीच समन्वय कायम रखने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बीती 20 जनवरी को बार एसोसिएशन के चुनाव में शकील अहमद ने अध्यक्ष और निरंजन सिंह ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। गुरुवार को बार सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेश दुबे ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एसडीएन ने बार व बैंच के बीच समन्वय कायम रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बार व बैंच एक रथ के दो पहिए के समान हैं। आपस में मधुर संबंध बनाकर कार्य करना चाहिए तभी वादकारियों को सही न्याय सुलभ हो सकेगा। एसडीएम चंद्रकांता, तहसीलदार विजय श्याम दुबे, सब रजिस्ट्रार सरफराज अहमद सिद्दीकी ने निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। वहीं, अध्यक्ष शकील अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। इस दौरान महासचिव संजीव कुमार, इंतेखाब नासिर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयविंदर सिंह, काशीराम, कृष्ण कुमार पंवार, मोहम्मद अमजद इदरीसी, सैफ सिद्दीकी, संजीव सक्सेना, उमेश कुमार, मोहम्मद शाहरुख, जितेंद्र सिंह, कय्यूम अली के अलावा सुरेंद्र सिंह, पुष्कर लाल गुप्ता, गौरव शर्मा, आसिफ हसन, रमेश चंद्र गोयल, महफूज अली सिद्दीकी, सीमा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




