Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha Bar Association Elections Rajesh Kumar Rana Elected President
कलक्ट्रेट बार : राजेश कुमार अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह सचिव निर्वाचित

कलक्ट्रेट बार : राजेश कुमार अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह सचिव निर्वाचित

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा में अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। राजेश कुमार राणा ने 18 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह गोले और कोषाध्यक्ष पद पर आदिल हुसैन ने जीत दर्ज की। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

Jan 09, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा, संवाददाता। अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का गुरुवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 32 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने दोपहर बाद परिणाम घोषित किए। राजेश कुमार राणा ने 18 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार को कुल 12 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह गोले ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार यादव को चार मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर आदिल हुसैन को 19 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र चौहान को सात मतों से हराया। अध्यक्ष पद के दो और कोषाध्यक्ष पद का एक मत निरस्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार राणा ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। कहा कि वह बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ चुनाव अधिकारी मोबीन अहमद तुर्क, अनोज कुमार यादव, सत्यपाल सिंह मधुर अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बार के सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विपिन गोयल, शमीम अहमद, विकास कुमार, भूपेंद्र कुमार, अनूप अग्रवाल, अनिल शर्मा, धनीराम, रामवीर सिंह, अशोक कुमार, रिजवान तुर्क, पुष्पेंद्र सिंह, महेश राणा, संजय चौहान, हिमांशु त्यागी, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे।