Amroha News: हसनपुर के अमरोहा अड्डे पर एक घंटे तक लगा भीषण जाम, यात्री हलकान

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: अमरोहा अड्डे पर सोमवार दोपहर बेतरतीब और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। बस, कार, ऑटो और बाइक सवारों के साथ स्कूली बच्चों व राहगीरों को परेशानी हुई। पुलिस ने मशक्कत कर यातायात सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने रोजाना की समस्या से निजात के लिए स्थायी ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की।

Amroha News: हसनपुर के अमरोहा अड्डे पर एक घंटे तक लगा भीषण जाम, यात्री हलकान

Amroha News: नगर के अमरोहा अड्डे पर सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और स्कूली बच्चों, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा उल्टे-सीधे और बेतरतीब तरीके से वाहन निकालना रहा। देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों के आपस में उलझने से पूरा चौराहा जाम हो गया। बस, कार, ऑटो और बाइक सवार जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया।

स्थानीय निवासी डॉ.चंद्रभान सिंह ने बताया कि अमरोहा अड्डा नगर का सबसे व्यस्त चौराहा है और यहां अक्सर गलत दिशा में वाहन आने-जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण आए दिन जाम लगता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर निकलवाया और करीब एक घंटे बाद यातायात को सुचारू कराया। पुलिस के जाम खुलवाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अमरोहा अड्डे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि एक-दूसरे से पहले निकालने की जल्दबाजी में वाहन फंसे। जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: हसनपुर के अमरोहा अड्डे पर एक घंटे तक लगा भीषण जाम, यात्री हलकान