मटर फैक्ट्री में गैस रिसाव से आधा दर्जन महिला वर्कर बेहोश
Amroha News - चुचैला कलां स्थित मटर फैक्ट्री में रविवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। इससे कई महिला वर्कर बेहोश हो गईं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन मजदूरों ने लापरवाही के आरोप लगाए। घटना के समय सड़क से गुजर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चुचैला कलां (अमरोहा)। गजरौला-चांदपुर रोड स्थित मटर फैक्ट्री में रविवार शाम अचानक अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। तीखी गैस फैलते ही यहां काम कर रहे मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी और आधा दर्जन महिला वर्कर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में सभी को फैक्ट्री से बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज दुर्गंध और धुआं फैलने लगा। कुछ ही देर में वहां काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कई महिला वर्कर बेहोश होकर गिर पड़ीं।
इससे फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत मजदूरों को बाहर निकाला और घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। बेहोश हुई महिलाओं में गीता, अलका, अनीता, अंजू, नेहा और आरती शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों को भी गैस की तीखी गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।छह महीने पहले भी हो चुकी है वर्कर की मौतइसी मटर फैक्ट्री में करीब छह महीने पहले चुचैला कलां निवासी वर्कर इरफान की काम के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी।वर्करों ने लगाए लापरवाही के आरोपकुछ मजदूरों का आरोप है कि गैस रिसाव शुरू होने पर उन्होंने फैक्ट्री अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। साथ ही घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय निजी स्तर पर उपचार कराया गया और एंबुलेंस भी नहीं बुलाई गई।फैक्ट्री में एक सिलेंडर से अमोनिया गैस लीक हुई थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। दो महिला मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिन्हें गुड़ खिलाया गया, इसके बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई।रमेश चौधरी, सीईओफैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने तक फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।अमरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


